वार्ड 11 से मनोज कुमार ने दाखिल किया नामांकन, जनता से मांगा आशीर्वाद
नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 से मनोज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वार्ड 11 से मनोज कुमार ने दाखिल किया नामांकन, जनता से मांगा आशीर्वाद
गिरिडीह : नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 से मनोज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के दौरान उनके साथ समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रही।

नामांकन के बाद मनोज कुमार ने वार्ड 11 की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो वार्ड में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और विकास कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
नामांकन के अवसर पर समर्थकों में उत्साह देखा गया और सभी ने मनोज कुमार के पक्ष में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।


