Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा छाता का वितरण किया गया

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा छाता का वितरण किया गया

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा छाता का वितरण किया गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

       गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा वन डिस्ट्रिक वन एक्टिविटी के तहत सुभाष पब्लिक स्कूल में मोहिलीचूवा क्षेत्र के 100 से अधिक गरीब महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि जिन महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया, वे सभी घर में झाड़ू पोछा बर्तन का काम करने वाली है

तथा जब वह अपने घर से निकलती है, काम करने के लिए तो उसे धूप और पानी झेलना पड़ता है। इसी परिस्थिति को देखते हुए क्लब ने छाता का वितरण किया है। पूरे सप्ताह भर क्लब के द्वारा गरीब महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्लब निदेशक लायन संजय कुमार सिंह, क्लब सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, निदेशक डॉ ज्ञान प्रकाश, लायन अरुण कुमार साहू, लायन विकास गुप्ता लायन दशरथ प्रसाद,लायन राहुल बर्मन ,लायन अमरनाथ मंडल, लायन गौतम सागर, लायन राहुल प्रसाद, लायंस सोमेश कुमार साह, लायन शत्रुघ्न सिंह सहित क्लब के कई सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button