
लाभुकों के बीच जनप्रतिनिधियों के द्वारा धोती साड़ी लूंगी का वितरण किया गया
संवाददाता: मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकारी मे झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना सोबरन के तहत जन वितरण प्रणाली दुकान चटकरी में स्थानीय मुखिया सुखदेव यादव डीलर राजेंद्र प्रसाद यादव पंसस उमेश ठाकुर उपमुखिया चंपा देवी, राजकुमार दास ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लूंगी का वितरण किया। मुखिया सुखदेव यादव ने कहा की झारखंड सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना गरीब परिवार के लिए बहुत लाभदायक होगा।
मौके पर काफी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।





