रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर के तत्वाधान में गादी श्रीरामपुर के इंटरनेशनल स्कूल में लगाया निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
गिरिडीह, गुरुवार को रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वाधान में JPP इंटरनेशनल स्कूल,गादी श्रीरामपुर, में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर के तत्वाधान में गादी श्रीरामपुर के इंटरनेशनल स्कूल में लगाया निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गुरुवार को रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वाधान में JPP इंटरनेशनल स्कूल,गादी श्रीरामपुर, में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे करीब 300 विद्यार्थियों की दाँतो की जाँच क्लब के सदस्य दंत चिकित्सक रो.डॉक्टर निखिल अग्रवाल एवं डॉक्टर ख़ुश्बू गर्ग के द्वारा की गई तथा बच्चो को डेंटल किट प्रदान की गई और दाँतो के देखभाल के विषय में विस्तार से बताया गया।

साथ ही साथ बच्चों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए “ दो चम्मच कम चार कदम आगे” एवं जीवन शैली में व्यापक सुधार लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया ।

दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाड़िया, कोषाध्यक्ष सीए दीपक सोंथालिया, राजेंद्र तरवे, अनिल मिश्रा एवं JPP इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रबंधन, अमित पांडे, त्रिलोकी नाथ पांडे एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा




