राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चारदिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से प्रशिक्षण में मुखिया,पंचायत सचिव,पंचायत सहायक शामिल
प्रखंड सभागार कक्ष में पंचायती राज विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रखंड के सभी मुखिया पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से जारी है।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चारदिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से प्रशिक्षण में मुखिया,पंचायत सचिव,पंचायत सहायक शामिल
चतरा/सिमरिया : प्रखंड सभागार कक्ष में पंचायती राज विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रखंड के सभी मुखिया पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से जारी है।
प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने प्रस्तावना का पाठ के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया।

यह प्रशिक्षण नामित एजेंसी यूपीआईसीओएन के द्वारा कराया जा रहा है ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेसा अधिनियम 1996,सतत विकास लक्ष्य में ग्राम पंचायत की भूमिका,ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण की प्रमुख गतिविधियां,संविधान में वर्णित मानवीय मूल्य,मानवीय मूल्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न मौलिक अधिकार,डिजिटल पंचायत की स्थापना,ग्राम पंचायत की संरचना,
मुखिया के दायित्व ,पंचायत की स्थायी समिति ,पंचायत का सुदृढ़ीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुक पात्रता कि जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं संबंधित पोर्टल के बारे में जानकारी, पंचायत सहायक की भूमिका जिम्मेवारी एवं कर्तव्य ,अल्ट्रा पुअर की समझ एवं अल्ट्रा पुअर आइडेंटिफिकेशन को लेकर यह प्रशिक्षण प्रशिक्षक शंकर डांगी मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा है ।



