Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रामगढ़ पुलिस ने तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 480 किलो डोडा जब्त

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजरप्पा थाना पुलिस ने अवैध डोडा लोड कर तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया

रामगढ़ पुलिस ने तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 480 किलो डोडा जब्त

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

रामगढ़, 29 जुलाई 2025: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजरप्पा थाना पुलिस ने अवैध डोडा लोड कर तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं – संदीप रजक (उम्र 28) और संतोष राम (उम्र 22)।

पुलिस ने JH10CW-7235 नंबर की पिकअप वैन से 18 बोरियों में भरा 480.27 किलो डोडा जब्त किया है। साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई राजरप्पा थाना क्षेत्र के चेकिनी ग्राम के पास की गई।

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button