रामगढ़ : अपहृत युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद किया,पांच आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ पुलिस ने अपहरण के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर पुलिस की टीम ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रामगढ़ :अपहृत युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद किया,पांच आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने अपहरण के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर पुलिस की टीम ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पतरातू (भुरकुंडा ओपी) थाना कांड संख्या 307/2026 के तहत दर्ज मामले में की गई है.

23 नवंबर की शाम करीब चार से पांच बजे के बीच भुरकुंडा बाजार स्थित गणेश ज्वेलर्स के पास से कमलेश ठाकुर उर्फ दिनेश शर्मा का अपहरण कर लिया गया था. अज्ञात आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बैठाकर ले गए. अपहृत की पत्नी रिंकू देवी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी गई, जिससे घबराकर आरोपियों ने कमलेश ठाकुर को पिठोरिया (राँची ) के जंगल के पास छोड़ दिया, जहां से पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया.
इसके बाद 24 नवंबर की रात राँची रिंग रोड स्थित लॉ कॉलेज (हुसिर) के पास घेराबंदी कर घटना में इस्तेमाल सफेद मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (नंबर JH01CV-4472) सहित पांच आरोपियों को पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, पैसे के लेन-देन के विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजना बनाकर राँची से पीछा किया, भुरकुंडा बाजार से अपहरण किया और अलग-अलग रास्तों से होते हुए गुमला जाकर मारपीट की. पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें धर्मेंद्र कुमार साव, राजमणि गुप्ता उर्फ बंटी, रौशन कुमार सिंह, घनश्याम सिंह उर्फ पीयूष कुमार शामिल है.



