रागडीह सड़क दुघर्टना से पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर किया सडक जाम।
चटकरी मोड पर सडक जाम कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग एवं घायल लोगों का बेहतर इलाज की मांग किये।

चलकुशा, रागडीह सड़क दुघर्टना से पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर किया सडक जाम।
संवाददाता – मुन्ना यादव
चटकरी मोड पर सडक जाम कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग एवं घायल लोगों का बेहतर इलाज की मांग किये।
हजारीबाग/चलकुशा:- चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकट्ठा परसाबाद मार्ग के बीच स्थित रागडीह के समीप शुक्रवार को सड़क दुघर्टना मे एक ही परिवार के दो की मौत एवं 5 लोग घायल हो गये।जिसके पीड़ित परिवार की विभिन्न मांगों को लेकर चटकरी मोड पर शव सडक पर रख कर सड़क जाम किया। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग किये एवं घायल लोगों का बेहतर इलाज की मांग किए।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को एक ट्रेक्टर ने एक टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी थी।इस हादसे में दो की मौत हो गई थी। जबकि 5 लोग घायल हो गए थे। जिसमें जैनुल मियां 75 वर्ष हुलू मियां, 65 वर्षीय पत्नी जकिरा खातून की मौत हो गई।वहीं कयूम अंसारी 60वर्ष पिता जैनुल मियां, सकीना खातून 50वर्ष पति कयूम अंसारी, सद्दाम अंसारी 17वर्ष पिता इसराइल अंसारी, नूरजहां खातून 40वर्ष पति इसराइल अंसारी, नूरजहां खातून पति इसराइल, सईदा खातून 23 वर्ष मौला अंसारी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।

मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह बीस सुत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी मुखिया सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, रामदेव यादव, सुरेन्द्र पांडेय, विक्रमादित्य सिंह,दसरथ यादव, बसंत पांडेय एवं अन्य लोग काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।




