Breaking Newsताजा खबरबिहारमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल
Breaking News

रक्षाबंधन पर आउट हुआ भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ का फर्स्ट लुक

गौरव झा और ऋतु सिंह स्टारर फ़िल्म 'बल

रक्षाबंधन पर आउट हुआ भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ का फर्स्ट लुक

 

गौरव झा और ऋतु सिंह स्टारर फ़िल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ जल्द ही होगी रिलीज

पटना:ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार/पटना : टी बी आर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ का फर्स्ट लुक रक्षा बंधन के अवसर पर आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में फिल्म के अभिनेता गौरव झा, अभिनेत्री ऋतु सिंह और अनामिका अनु के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता राजेंद्र गुप्ता, रामबाबू गुप्ता और किशन जायसवाल हैं। फिल्म के निर्देशक दीपक ए त्रिपाठी हैं। यह फिल्म एक सोशल फैमली ड्रामा है, जिसे देखना हर कोई पसंद करने वाला है। फिल्म की मेकिंग बड़े स्तर पर हुई है, ताकि दर्शकों को एक अच्छा मनोरंजन मिले।

 

फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद से ही वायरल भी होने लगा है। गौरव झा और ऋतु सिंह की खूबसूरत जोड़ी को लेकर फिर उनके फैंस उत्साहित हैं और उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं। वैसे फिल्म तकनीकी रूप से भी काफी स्ट्रॉन्ग हैं। इसमें फॉली साउंड्स इफेक्ट्स पर भी काम किया गया, जिसके लिए वेदर फिल्म्स स्टूडियो मुंबई की मदद ली गई है।इसका बी जी एम बॉलीवुड के जाने माने “भूपेश शर्मा” कर रहे हैं, तो ऐसे में फिल्म का प्रजेंटेशन अप्रोच बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं होने वाला है। इस फ़िल्म को बॉलीवुड के बेहतरीन से बेहतरीन टेक्नीशियनों के द्वारा सजाया गया है। खबर के अनुसार यह फिल्म बहुत जल्द आपके नजदीकी सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बात अगर फ़िल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ के कास्ट की करें तो इसमें गौरव झा, ऋतु सिंह और अनामिका अनु के साथ अभिनव सोनी, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, अमित कुमार शर्मा, कनक मिश्रा, मधु अवस्थी, आकांक्षा, साधना, राखी जायसवाल, सोनू पांडेय, अमित कुमार, पंडित राधेश्याम दीक्षित जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का छायांकन शिवा चौधरी ने किया है। कहानी मनोज पाण्डेय, पटकथा संवाद ओम यादव और संकलन अजय सिंह व विजय घारुक का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। संगीतकारआशीष कुमार वर्मा और गीतकार प्यारेलाल यादव कवि , आजाद सिंह, कुंदन प्रीत , विश्वनाथ राज पुरी व सुशील कुमार हैं, जबकि कोरियोग्राफर महेश अचार्य एवं अशोक मैथी हैं। डायरेक्टर्स टीम में गोपाल एस.गुप्ता, नीरज सचान, साक्षी साहू और सिनेमेटोग्राफर्स टीम:- साहिल सैफ़, कमलेश कुमार, विनय कुशवाहा , प्रोडक्शन मुन्ना यादव हैं। फिल्म की शूटिंग तुलसी भवन कानपुर, बिठूर, उन्नाव, राय बरेली (उत्तर प्रदेश) में हुई है।

Related Articles

Back to top button