Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

यूपी में महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, अस्पताल लेकर गए तो पता चला- कट गई कई नाजुक नसें

प्रयागराज के मऊआइमा में एक विवाहित महिला ने उत्तेजना में आकर एक युवक का निजी अंग काट दिया। गंभीर हालत में युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक को पूरी तरह ठीक होने में छह से आठ महीने लग सकते हैं। निजी अंग काटने की प्रवृत्ति में वृद्धि का कारण अश्लील वीडियो देखना और उत्तेजना वाली दवाएं लेना है।

बिगड़ी आदतें और घर-परिवार की लाज को ताख पर रखने में अब किसी में कोई हिचक नहीं रह गई है। इसका खामियाजा मऊआइमा के एक युवक को भुगतना पड़ा। अपना घर छोड़कर 19 वर्षीय युवक पड़ोस में एक विवाहित महिला के पास पहुंच गया।

आधी रात को उत्तेजना में आकर महिला ने युवक का निजी अंग काट लिया। गंभीर अवस्था में उसे पहले स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। वहां उचित इलाज न मिलने पर गुरुवार की भोर में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर लाया गया।

घायल युवक का आकस्मिक इलाज ट्रामा सेंटर में हुआ। इसके बाद उसे यूरोलाजी के सर्जरी विभाग में भेजा गया, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों ने आपरेशन किया। युवक जब कुछ होश में आया तो डॉक्टर के पूछने पर वह उन्हें लगातार गुमराह करने लगा। हालांकि यह मामला प्रेम प्रसंग का होने के चलते डाक्टरों ने सूचना मऊआइमा थाना पुलिस को दी। उसके बाद आवश्यक लिखा पड़ी करके आपरेशन किया।

कटे हुए निजी अंग में चिकित्सीय मरम्मत की गई। तमाम नाजुक नसें कट गई है जिन्हें पूरी तरह से ठीक होने में और युवक की पौरूष क्षमता वापस लाने में छह से आठ महीने का समय लग सकता है। युवक को फिलहाल स्थिर हालत में कर लिया गया है। यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर शिरीष मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन किया है अभी मरीज को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

बढ़ रही निजी अंग काटने की प्रवृत्ति

युवाओं के निजी अंग काटने की प्रवृत्ति बीते दो साल में तेजी से बढ़ी है। करीब डेढ़ वर्ष पहले इसी तरीके की एक घटना सिविल लाइंस बस अड्डे के पास में स्थित एक होटल में हुई थी। युवक को महिला के द्वारा निजी अंग काटे जाने के बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया था।

इसी तरीके की एक घटना मीरजापुर के युवक के साथ हुई थी। उसे एसआरएन हॉस्पिटल लाया गया था। दो साल में इनके अलावा दो अन्य घटनाएं हो चुकी हैं। डाक्टरों का कहना है कि ऐसा मोबाइल फोन अतिरिक्त इस्तेमाल करने, उसमें तरह-तरह की अश्लील वीडियो अपलोड होने और इससे प्रेरित होकर उत्तेजना वाली दवाएं लेने पर भी घटनाएं बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button