यूजीसी के समर्थन में बाइक रैली कल,प्रखंड के विभिन्न पंचायत में हुई बैठक
यूजीसी के समर्थन में रविवार को विशाल रैली सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा ।

यूजीसी के समर्थन में बाइक रैली कल,प्रखंड के विभिन्न पंचायत में हुई बैठक
यूजीसी के समर्थन में रविवार को विशाल रैली सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा । इसी को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत मंगुरा,दरिया,बरका कला,बरका खुर्द, परासी, कारिमाटी, डमरोंन,देवकुली,गोबरबंद, डाढ़ा , हदारी,बोंगा , बरियठ, डाड़ीघाघर, करियातपुर, अलोंजा,पुराना इचाक , कुरहा इत्यादि पंचायतो के विभिन्न गांव में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसटी,एससी,ओबीसी के लोग सर्व सम्मति से यूजीसी के समर्थन में सड़क पर उतर कर यूजीसी एक्ट पास करने का मांग सुप्रीम कोर्ट से करेंगे। मंगुरा पंचायत में बैठक का नेतृत्व नागेश्वर मेहता व बेनी राणा किए जबकि बरका कला में पंचायत समिति सदस्य धीरू रजक, कारू मेहता ने किए।

वही परासी पंचायत में रूपेश कुमार व सुजीत कुमार के नेतृत्व में हुआ।बैठक में युवा नेता गौतम कुमार ,लक्ष्मण कुमार,मुकेश राणा, राजु मेहता,केशव महतो,बीरेंद्र मेहता,निर्मल मेहता,संतोष मेहता,सुबोध मेहता,सीताराम कुशवाहा, डा प्रमोद कुमार, डेगलाल मेहता,बीरेंद्र मेहता,संदीप कुमार,सुरेश प्रसाद मेहता,रंजीत कुमार,रंजीत मेहता,चत्रगुण मेहता , सोनु कुमार,दीपक कुमार,प्रदीप कुमार इत्यादि लोग मौजुद थे।



