मेदिनीनगर शहर के बीसफूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म जयंती मनाया गया।
पलामू मेदिनीनगर शहर के बीसफूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म जयंती मनाया गया। कार्यकर्ताओ एवं नेताओं ने श्रद्धेय दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मेदिनीनगर शहर के बीसफूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म जयंती मनाया गया।
पलामू : मेदिनीनगर शहर के बीसफूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म जयंती मनाया गया। कार्यकर्ताओ एवं नेताओं ने श्रद्धेय दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी अंतोदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता रहे हैं। उनका जीवन शैली एवं विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल का पूरा जीवन गरीब एवं मानवता की सेवा मे लगा रहा था और आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंतोदय के विकास के लिए लगातार प्रयास रत है जिसके फलस्वरुप देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हो चुके है।

मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनने की और हम सभी लगातार बढ़ रहे है।
प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन बाल्यकाल से ही अभावग्रस्त रहा था परंतु उनका विचार एवं दृष्टिकोण अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद पर केंद्रित रहा था। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब एवं मानवता की सेवा के लिए लगातार तत्पर है। अंत्योदय के विकास भारत सशक्त बनेगा।
जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि पार्टी सेवा पखवाड़ा भी मना रही है और केंद्र की मोदी सरकार गरीब दलित पिछड़ा आदिवासी किसान महिला युवा एवं अन्य सभी के जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्योति पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय ठाकुर ने किया।
जन्म जयंती कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडे, विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा ,अजय तिवारी, उदय शुक्ला, दुर्गा जौहरी, शिव कुमार मिश्रा, जय दुबे ,अभिमन्यु तिवारी, धर्मेंद्र उपाध्याय ,अरविंद गुप्ता ,ओमप्रकाश, पप्पू ,धीरेंद्र दुबे, प्रियरंजन कुमार, छोटू सिंहा, श्वेताग गर्ग, शुभम प्रसाद, जितेंद्र तिवारी, प्रेमजीत कुमार, नंदलाल गुप्ता, सरवन गुप्ता, अजय सिंह ,किशन मकड़िया, आशीष भारद्वाज, कुमार गौरव, राजहंस अग्रवाल, ईश्वरी पांडे, संजय कुमार ,सुधीर प्रसाद ,आनंद सिंह, संदीप दास, छोटन सिंह, शैलेश सिंह, राजन सिंह, डा०पतंजलि ,अरुण सिंह रूपा सिंह, मधुलता, रानी सिंह ,सुजाता सिंह ,रेणु देवी ,मंजू गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता शामिल थे।



