मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर सुबह-सुबह 6 बजे कड़ाके की ठंड में चैनपुर सूर्य मंदिर पार्क की व्यवस्था देखने तथा उसमें और क्या-क्या कमी है का अवलोकन करने पहुंची
मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर सुबह-सुबह 6 बजे कड़ाके की ठंड में चैनपुर सूर्य मंदिर पार्क की व्यवस्था देखने तथा उसमें और क्या-क्या कमी है का अवलोकन करने पहुंची

मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर सुबह-सुबह 6 बजे कड़ाके की ठंड में चैनपुर सूर्य मंदिर पार्क की व्यवस्था देखने तथा उसमें और क्या-क्या कमी है का अवलोकन करने पहुंची
पलामू : मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर सुबह-सुबह 6 बजे कड़ाके की ठंड में चैनपुर सूर्य मंदिर पार्क की व्यवस्था देखने तथा उसमें और क्या-क्या कमी है का अवलोकन करने पहुंची । प्रथम महापौर का स्वागत पार्क में टहलने आए लोगों ने किया साथी चैनपुर शाहपुर की जनता को इस शानदार पार्क का अनुपम उपहार देने के लिए सभी लोगों ने बधाई एवं आशीर्वाद दि ।

इस अवसर पर पार्क में घूमते वालों ने प्रथम महापौर से पार्क में स्थित मंदिर में एक साउंड सिस्टम लगाने का भी अनुरोध किया जहां से सुबह-सुबह भजन सुना जा सके जिस पर प्रथम महापौर ने 24 घंटे के अंदर साउंड सिस्टम लगाने का अपने कर्मियों को निर्देश दिया साथी अपने निजी कर्मियों को कहा निगम सफाई करें ना करे इस पार्क की सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए ।
प्रथम महापौर पार्क में घूमने के बाद अपने चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत चैनपुर बाजार में श्री देवचंद कमलापुरी के चाय दुकान पहुंचकर कई लोगों के साथ चाय का लुफ्त उठाते हुए चैनपुर एवं शाहपुर के विकास की संभावनाओं पर चर्चा के । वहां पर उपस्थित लोगों ने चैनपुर शाहपुर मुख्य मार्ग में लगे डेकोरेटिव लाइट लगवाने की तारीफ की साथी चैनपुर नेवरा मार्ग जो वर्षों से जर्जर था उसे पहल कर बनवाने के लिए बधाई दिया ।
उपस्थित लोगों ने प्रथम महापौर द्वारा निजी खर्च जीर्णोद्धार किया गया चैनपुर का श्मशान घाट के लिए आशीर्वाद दिया । प्रथम महापौर ने सबों को कहां अगर मुझे आप सबों का प्यार और जन आशीर्वाद पुनः मिला तो चैनपुर शाहपुर की सड़के तथा हर मोहल्ले में डेकोरेटिव लाइट्स पहले बोर्ड से पारित कर लगेगा और शहर के सभी मोहल्लों का रास्ता जो बरसात में टूट चुका है तुरंत संविदा निकालकर युद्ध स्तर पर काम लगेगा । प्रथम महापौर ने कहा शहर की सबसे प्रमुख समस्या घर-घर तक शुद्ध जल पहुंचाना है
जिसका कार्य कई भागों से शुरू हो चुका है चैनपुर शाहपुर में भी शुभारंभ हो चुका स्थानीय लोग अपनी कड़ी निगरानी में कार्य कारये यह कार्य बार-बार नहीं हो पाएगा । प्रथम महापौर ने चाय पर चर्चा के उपरांत कृष्णा माली के आवास पर गई जिनका कल रात निधन हो गया वहां उनके परिवार वालों से मिलकर अपने शोक संवेदना प्रकट कि साथी आनंद कमलापुरी के आवास पर जाकर उनका हाल-चाल लिया । कुछ दिन पूर्व श्री आनंद कमलापुरी एक दुर्घटना में चोटिल हो गए थे । इस अवसर पर कंचन सोनी, विजय प्रसाद ,सुनील प्रसाद गुप्ता, स्वदेश प्रसाद, अविनाश कुमार, मोहम्मद इरफान, कमलेश कुमार, राजेश प्रसाद ,विनोद कमलापुरी, प्रिंस कुमार ,उत्तम कुमार वगैरा उपस्थित थे ।


