Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
मुखिया ने खिलाड़ियों के बीच किया जर्सी का वितरण
खेल के माध्यम से बना सकते हैं करियर

संयुक्ता न्यूज डेस्क
बरकट्ठा – प्रखंड के झुरझुरी पंचायत मुखिया सावित्री देवी ने मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के बीच जर्सी वितरण कर हौसला अफजाई किया। मौके पर मुखिया सावित्री देवी ने कहा कि खेल विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत के खिलाड़ियों को जर्सी दिया गया है।ताकि खिलाड़ियों में हौसला बढे।
उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल को बढावा देने में सरकार हमेशा खिलाड़ियों की हर संभव सहायता प्रदान करते रहा है। खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने कैरियर बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की बेहतर भविष्य की कामना की



