Breaking Newsताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

माघ कांवरियों का अधिकार भारती (एनजीओ) के द्वारा निःशुल्क सेवा कार्यक्रम का आयोजन। 

माघ कांवरियों का अधिकार भारती (एनजीओ) के द्वारा निःशुल्क सेवा कार्यक्रम का आयोजन। 

माघ कांवरियों का अधिकार भारती (एनजीओ) दिल्ली के द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन। 

बांका ब्यूरो रिपोर्ट 

बांका: अधिकार भारती (एनजीओ) दिल्ली के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री प्रभु नारायण झा ,महासचिव सुरेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में माघ मौनी अमावस्या के अवसर पर सुल्तानगंज, भागलपुर बिहार से गंगाजल बोझकर देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा वासुकी धाम दोनो जगह जलाभिषेक कर पूर्व निर्धारित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार किशनगंज धर्मशाला कटोरिया बांका बिहार पर नि:शुल्क डाक कांवरिया एवं अन्य कांवरियों का सेवा किया इसके बाद दिनांक एक फरवरी को गोढ़ियारी में सेवा किया जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि विगत 16 वर्षों से इस प्रकार नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन अधिकार भारती (एनजीओ) के द्वारा किया जाता रहा है ।

अधिकार भारती झारखंड  प्रभारी कुंवर यादव,शंभू नारायण झा, गोपीरमण सिंह ,शंकर यादव,दिनेश कुमार,रमेश कुमार,चंद्रप्रकाश झा, दिव्या प्रकाश झा,जतिन कुमार झा एवं प्रियंका कुमारी सेवारत रहे ।

Related Articles

Back to top button