Breaking Newsचुनावझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महापौर पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, शहर में निकाली रैली

नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को महापौर पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

महापौर पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, शहर में निकाली रैली

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को महापौर पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा के समक्ष प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार और योगेश्वर महत्ता ने विधिवत रूप से नामांकन पत्र जमा किया।

नामांकन के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और शहर का माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

महापौर पद के लिए तीन प्रत्याशियों के नामांकन से चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और भी तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button