भारतीय लोकतांत्रिक संघर्ष समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई
भारतीय लोकतांत्रिक संघर्ष समिति की ओर से झंडा मैदान में एक शोक सभा कार्यक्रम आयोजित कर मंगलवार को दिगंत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।

भारतीय लोकतांत्रिक संघर्ष समिति ने किया शोक सभा का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भारतीय लोकतांत्रिक संघर्ष समिति की ओर से झंडा मैदान में एक शोक सभा कार्यक्रम आयोजित कर मंगलवार को दिगंत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई और 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष मय जीवन की चर्चा की गई और झारखंड के अलग राज्य आंदोलन में उनके योगदान की चर्चा की गई। बताया गया कि झारखंड के अलग राज्य गठन में उनका अहम योगदान रहा वहीं आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उन्होंने कई कार्य किए। मौके पर संयोजक संदीप यादव कोषाध्यक्ष प्रयाग यादव भागीरथ यादव राजकुमार यादव संदीप यादव अमजद अंसारी आनंद कुमार तरवे मोहन रजक आदि मौजूद थे


