भारत सरकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी नहीं नजर आ रहे हैं जनता में जागरूकता
भारत सरकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी नहीं नजर आ रहे हैं जनता में जागरूकता

भारत सरकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी नहीं नजर आ रहे हैं जनता में जागरूकता

गिरिडीह: सरकार के द्वारा प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बाद नगर निगम ,एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाएं के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तरह-तरह की रेलिया निकाली जा रही है लेकिन देखा जा रहा है कि शहर की जो जनता है उसे ही अपनी जिंदगी से कोई परवाह नहीं है दुकानदारों के द्वारा प्लास्टिक नहीं देने के पर भी लोग अपने साथ प्लास्टिक का थैला लेकर बाजार में नजर आ रहे हैं

लोग अपनी जिंदगी से खेल रहे हैं जनता में अभी भी जागरूकता की कमी देखी जा रही है लोगों में देखा जा रहा है कि वह तो प्लास्टिक का थैला इस्तेमाल करेगा ही करेगा लेकिन सरकार पर ही सारा दोष देते नजर आ रहे हैं इन लोगों का कहना है कि सरकार पहले प्लास्टिक का थैला बनाने वाले फैक्ट्री को बंद करें कभी जाकर लोगों में सुधार आएगा आलम यह है कि लोग अपने अच्छे स्वस्थ से दूर रहकर भी प्लास्टिक का थैला इस्तेमाल करने के लिए तैयार है हालांकि कुछ लोगों में जागरूकता देखी गई है बाजार आने से पहले अपने हाथों में कपड़े की थैली लेकर नजर आ रहे हैं और उसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं लेकिन जिसको जागरूकता की कमी है वैसे लोग अभी भी माथा पच्ची करते हुए प्लास्टिक का थैला इस्तेमाल कर रहे हैं।




