Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

भारत निर्वाचन आयोग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

तीन कैटेगरी में होगा आयोजन

संयुक्ता न्युज डेस्क
रांची – वोटरों को जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। मेरा वोट, मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति’ विषय पर जिला निर्वाचन कार्यालय रांची के हेल्प डेस्क मेनेजर सादिया सुल्ताना और आदित्या कुमार के द्वारा डोरंडा कॉलेज और निर्मला कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया. प्रतियोगिता की जानकारी टीचर व स्टूडेंट्स को देते हुए कॉलेज परिसर में पोस्टर भी चिपकाया गया.
मालूम हो कि प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन कैटेगरी में होगा. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त सभी प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जिसकी विस्तृत विवरणी ecisveep.nic.in/contest पर देखी जा सकती है. प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चयनित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button