Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

भाकपा माले द्वारा एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया एकदिवसीय धरना, दर्जनों महिलाएं हुई उपस्थित

भाकपा माले द्वारा एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया एकदिवसीय धरना, दर्जनों महिलाएं हुई उपस्थित

भाकपा माले द्वारा एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया एकदिवसीय धरना, दर्जनों महिलाएं हुई उपस्थित

धनबाद: मलय गोप 

धनबाद:भाकपा माले पार्टी के नेतृत्व में शुक्रवार को एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को माले नेता नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों द्वारा एकदिवसीय धरना दिया गया। माले नेता नागेंद्र कुमार ने बताया कि 10 माह पूर्व झारखंड सरकार के द्वारा एक लोक लुभावन कार्यक्रम लाया गया था। आपकी सरकार, आपके द्वार। इस कार्यक्रम के तहत एग्यारकुण्ड प्रखंड-अंचल के द्वारा पंचायतों में कैम्प लगाकर हजारों-हजार लोगो से हजारों-हजार विकास से संबंधित योजनाओ व जमीन से संबंधित दाखिल खारिज, रसीद, ऑनलाइन आवेदन लिए गए। लेकिन 10 माह गुजर जाने के बावजूद केवल खानापूर्ति किया गया।प्रखंड-अंचल के जनता को केवल हैरान परेशान किया गया और धोखा दिया गया।

इसी धोखेबाजी के खिलाफ माले के नेतृत्व में एग्यारकुण्ड प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जनता सरकार के द्वार, मांगे अपना अधिकार। जबाव दो, हिसाब दो कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा,, संजीत रावत, विपिन सिंह मनोरंजन मल्लिक, मुखिया पारुल पांडे, जितेंद्र शर्मा, अर्जुन यादव, सरकार सिंह, सुरेश ठाकुर, नून पांडेय, नागेश्वर पंडित, मिथुन यादव, जगदीश कर्मकार, भीम पासवान, कृष्णा पासवान, लालू सिंह, प्रमोद साव,बअमर महतो, शिवजी प्रसाद, ताशू देवी, रीता देवी, जयश्री देवी, मीना देवी, पर्वती देवी,बबिंदी देवी,बरुक्मिणी देवी, अनिता देवी, मालती देवी, सुशीला देवी, देबंती देवी, गीता देवी, निर्मला देवी, ममता देवी, शिया देवी, चन्द्रशेश्वर पासवान, मुन्ना साव आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button