ब्लॉसम स्कूल, गिरिडीह का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
गिरिडीह, ब्लॉसम स्कूल, गिरिडीह का 11वां वार्षिकोत्सव सिरसिया स्थित गुरुकृपा कॉम्पलेक्स में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

ब्लॉसम स्कूल, गिरिडीह का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
गिरिडीह , मनोज कुमार।
गिरिडीह : ब्लॉसम स्कूल, गिरिडीह का 11वां वार्षिकोत्सव सिरसिया स्थित गुरुकृपा कॉम्पलेक्स में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ, गिरिडीह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम किशोर महतो, थाना प्रभारी, मुफस्सिल उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण के अलावा दीपक के. वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, बिनोद कुमार, मदन विश्वकर्मा, भागीरथ जी, मुन्ना जी, सुनील जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या सुषमा प्रसाद ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्रगति, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि जीतवाहन उरांव ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनोरंजक एवं अनुशासित कार्यक्रमों की खुले दिल से प्रशंसा की और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और अधिक बढ़ा।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की उप प्रिंसिपल संतोषी महतो,वर्षा कुमारी,अंजली सिंह,शिवानी कुमारी,दामिनी,दीक्षा कर्ण,सोनल,गायत्री कवर की भूमिका सराहनीय रही।



