ब्लड की जरूरत व उपयोग को लेकर सीएमई का आयोजन
गिरिडीह ब्लड की जरूरत व उपयोग को लेकर नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाइटी झारखंड की ओर से होटल अशोका के सभागार में एक सीएमई का आयोजन किया गया।

ब्लड की जरूरत व उपयोग को लेकर सीएमई का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : ब्लड की जरूरत व उपयोग को लेकर नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाइटी झारखंड की ओर से होटल अशोका के सभागार में एक सीएमई का आयोजन किया गया। इस सीएमई का उद्घाटन नेको के सहायक निदेशक सुधीर कुमार, गिरिडीह सिविल सर्जन डॉ शेख मोहम्मद जफरुल्ला, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ शोहेल अख्तर व आईएमए के अध्यक्ष डॉ रियाज अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान ट्रेनर डॉ विभु विबोध ने ब्लड की जरूरत और उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अनावश्यक ब्लड चढ़ाने पर रोक लगाने की बात करते हुए कहा कि जिनका हीमोग्लोबिन 10 ग्राम तक हो उन्हें बेवजह ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। ऐसे मरीजों का ऑपरेशन किया जा सकता है।

इसके अलावे पीआरबीसी ब्लड के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही व्हॉल ब्लड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए कम से कम चार दिन पुराने डोनेट ब्लड को ही चढ़ाने की सलाह दी। मौके पर डीएस डॉ प्रदीप बैठा, डॉ रेखा झा, डॉ किरण कौशल, डॉ आरआर बर्णवाल, डॉ आरआर केड़िया, डॉ मो आज़ाद, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ अरविंद, डॉ उत्तम जालान, डॉ मनीषा जालान, डॉ विकास लाल, डॉ राजीव कुमार, डॉ श्यामल, डॉ नीरज डोकानिया व डॉ विकास केड़िया समेत कई चिकित्सक मौजूद थे।




