ब्रेन मलेरिया से पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय पोटका के छात्रा की मौत । उचित जांच की मांग।
पोटका प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा लखी सरदार(13) का निधन ब्रेन मलेरिया से हो गया है।

ब्रेन मलेरिया से पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय पोटका के छात्रा की मौत । उचित जांच की मांग।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा लखी सरदार(13) का निधन ब्रेन मलेरिया से हो गया है। मिली जानकारी अनुसार लखी सरदार केजीबीवी पोटका में कक्षा अष्टम में अध्ययनरत थी। ग्रीष्मावकाश से वह 11 जून को घर से स्कूल लौटी। 22 जून सोमवार को उसे बुखार की शिकायत हुई।

स्कूल प्रबंधन द्वारा लखी को नजदीक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सा के दौरान उसका रक्त सैंपल जांच में ब्रेन मलेरिया पाया गया तथा आवश्यक इलाज शुरू किया गया। बुखार ठीक नहीं होने से दूसरे दिन मंगलवार को लखी असहज महसूस करने पर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे मंगलवार को सदर अस्पताल खासमहल, जमशेदपुर रेफर किया गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सा के दौरान उसकी स्थिति लगातार खराब होती गई।

लखी की स्थिति खराब और कंट्रोल से बाहर होने पर सदर अस्पताल द्वारा लखी के परिजनों से उसे एमजीएम अस्पताल ले जाने हेतु रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से लखी का छुट्टी कराकर परिजन बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती करने हाता ला रहे थे। सूत्रों ने बताया कि हाता पहुंचने से पूर्व तुड़ी गांव में परिजनों ने बुखार ठीक कराने हेतु लखी को ओझा गुनी से झाड़ फूंक कराया, फिर झाड़ फूंक के बाद लखी को हाता स्थित निदान निजी क्लिनिक में अपराह्न में भर्ती किया गया।
भर्ती लेने से पूर्व निदान के चिकित्सक डा पी के प्रसाद ने लखी के परिजनों से कहा कि इसे ब्रेन मलेरिया है और स्थिति गंभीर है। यहां इलाज के दौरान रात्रि 8 बजे लखी का निधन हो गया। गुरुवार को लखी का गांव सानग्राम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखी इस दुनिया में अनाथ थी। उसके माता-पिता नहीं थे। वह पढ़ाई में तेज थी।
केजीबीवी छात्रा लखी सरदार के निधन पर संबंधित सानग्राम पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार ने कहा कि ईलाज में कहां चुक हुई इसकी उचित जांच हो। ब्रेन मलेरिया से छात्रा लखी की मौत गांव के लिए सदमा है।




