बेंगाबाद प्रशासन की ओर से गिरिडीह कॉलेज के समीप सरकारी जमीन को कब्जा कर दुकान सजाने वालो पर चला बुलडोजर दुकानदारों ने किया हंगामा
गिरिडीह, बेंगाबाद प्रशासन की ओर से गिरिडीह कॉलेज के समीप सरकारी जमीन को कब्जा कर दुकान सजाने वाले दुकानों पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर बरस पड़ा।

बेंगाबाद प्रशासन की ओर से गिरिडीह कॉलेज के समीप सरकारी जमीन को कब्जा कर दुकान सजाने वालो पर चला बुलडोजर दुकानदारों ने किया हंगामा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, बेंगाबाद प्रशासन की ओर से गिरिडीह कॉलेज के समीप सरकारी जमीन को कब्जा कर दुकान सजाने वाले दुकानों पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर बरस पड़ा। इस मौके पर कई दुकानों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व अंचल अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी कर रही थी।

मौके पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह C I अशोक कुमार कर्मचारी अमर सिंहा केवल राउत रोहित कुमार वर्मा समेत अंचल कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले दुकान संचालकों को तुरंत दुकान खाली करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद जेसीबी के माध्यम से दुकानों को तोड़ दिया गया।

इस मौके पर बंद दुकानों पर सीधे प्रशासन का बुलडोजर चला। बताया गया कि सरकारी जमीन को कब्जा कर दुकान लगा दिया गया है जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। प्रशासन के इस कार्य से दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस के बाद दुकानदार अपनी दुकानों के सामानों को समेटने में जुट गए।

वही दुकानदारों ने दुकान तोड़ने पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करने लगे वही इस दौरान एसडीपीओ जितवाहन उरांव दलबल के साथ वहां पहुंचे और हंगामा कर रहे भीड़ को काबू किया ।मौके पर सैकड़ो पुलिस बल मौजूद थे



