बुढ़वा तालाब रोड के हाल हुआ बेहाल,ग्रामीण परेशान
बुढ़वा तालाब रोड के हाल हुआ बेहाल,ग्रामीण परेशान

बुढ़वा तालाब रोड के हाल हुआ बेहाल,ग्रामीण परेशान
चित्तरडीह मुख्य सड़क में अवस्थित बुढ़वा तालाब रोड के हाल से क्या आम क्या खास सभी वाकिफ हैं।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : चित्तरडीह मुख्य सड़क में अवस्थित बुढ़वा तालाब रोड के हाल से क्या आम क्या खास सभी वाकिफ हैं। साल भर तो ओवरब्रिज के गड्ढे नुमा तालाब रोड को राहगीर झेलते रहते हैं और अब तो बरसात ने भी दस्तक दे दिया है।
अब इस रोड में कोई बड़ी घटना की आशंका से परेशान राहगीर बहुत सहमे हुए आना जाना कर रहे हैं।
आखिरकार करें भी तो क्या करें छोटी गाड़ियों के चालक बड़ी गाड़ियों को देखकर डर रहे हैं और बड़ी गाड़ियों के चालक छोटी गाड़ियों को देखकर डर रहे हैं कौन गाड़ी कब किसके ऊपर लुढ़क जाय पता नहीं। कब ऐसी घटना पर यमराज की नजर पड़ जाय पता नहीं पर गिरिडीह जमुआ का मुख्य मार्ग यही है रिस्क तो लेना पड़ेगा ही।

इस रोड से आईएएस, आईपीएस , पुलिस पदाधिकारी, नेता या फिर आम आदमी हमेशा सफर करते रहते हैं लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है लोग प्रशासन से जल्द इस रास्ते को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।



