बिजली गुल – बिल फुल, बिजली की नुका छिपी से जनता परेशान….
बिजली गुल - बिल फुल, बिजली की नुका छिपी से जनता परेशान....

बिजली गुल – बिल फुल, बिजली की नुका छिपी से जनता परेशान….
संवाददाता : मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखड की जनता बिजली विभाग की इस नुकाछिपी खेल से त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रही है।

एक सप्ताह से चलकुशा प्रखंड में बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती लगातार किया जा रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना कर रहा है। यहां तक कि लोगों का मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा है।और जनप्रतिनिधि मौन धारण किए हुए हैं जिससे जनता में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आपको बता दे की ये बिजली विभाग के नुकाछूपी खेल से चलकुशा के जनता परेशान तो है ही और विभाग के द्वारा जो लगातार बिजली कटौती कर रही है और जब बिजली बिल की बात हो तो कहावत है बिजली गुल और बिल फुल वाली बात हो जाती है । जनता बिजली से परेशान है ही लेकिन जो सप्ताह दिन से लगातार बिजली कटौती हो रही है इसका बिल पूरा कौन करेगा ।


