Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

बालिका गृह कांड : सीडब्ल्यूसी के पूर्व सदस्य गिरफ्तार, लड़कियों के फोटो मांगने का है आरोप

बालिका गृह कांड : सीडब्ल्यूसी के पूर्व सदस्य गिरफ्तार, लड़कियों के फोटो मांगने का है आरोप

बालिका गृह कांड : सीडब्ल्यूसी के पूर्व सदस्य गिरफ्तार, लड़कियों के फोटो मांगने का है आरोप

पलामू: ब्यूरो रिपोर्ट 

मेदिनीनगर (पलामू) : चर्चित बालिका गृह यौन शोषण कांड मामले में टाउन महिला थाना पुलिस ने बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य धीरेन्द्र किशोर को उनके मेदिनीनगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से धीरेंद्र किशोर फरार थे, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बालिका गृह कांड में धीरेंद्र किशोर पर लड़कियों का फोटो मांगने के साथ-साथ यौन शोषण की घटना को भी दबाने का आरोप है।

लड़कियों का फोटो मांगने का आरोप

मेदिनीनगर टाउन महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला के मुताबिक बालिका गृह कांड में सीडब्ल्यूसी धीरेंद्र किशोर पर लड़कियों का फोटो मांगने का भी आरोप है। पूरी घटना उनकी जानकारी में हुई थी। पुलिस पूरे मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद कई बातों का भी खुलासा होगा।

यह है पूरा मामला

बता दें कि करीब एक महीने पहले पलामू के बालिका गृह में लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटना की बात निकलकर सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने मौके से ही बालिका गृह के संचालक और काउंसलर को गिरफ्तार किया था, जबकि प्रशासनिक स्तर पर अलग से जांच की गई थी। इस दौरान डीसीपीओ, डीसीपीआई समेत कई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button