Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

बस हादसे में चार मौत और 14 घायल मामले में सवालों के घेरे में

बस हादसे में चार मौत और 14 घायल मामले में सवालों के घेरे में

 

बस हादसे में चार मौत और 14 घायल मामले में सवालों के घेरे में

गिरिडीह , मनोज कुमार।

गिरिडीह: बस हादसे में चार मौत और 14 घायल मामले में सवालों के घेरे में आए बाबा सम्राट बस के मालिक राजू खान ने अपने अधिवक्ता जय प्रकाश राय के साथ बचाव में मंगलवार को शहर में प्रेसवार्ता किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इन्सुरेंस मामले में उन्होंने न्यू इंडिया एश्योरेंस के धोखाधड़ी के खिलाफ नगर थाना में जांच की मांग करते हुए केस दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दिया है। जिसे इस बड़े हेरफेर का खुलासा हो सके, की कैसे आखिर एक नंबर पर दो गाड़ियों का इंश्योरेंस हुआ है और उसे चलने की इजाजत दिया गया। प्रेसवार्ता के क्रम में ही बस मालिक और अधिवक्ता ने डीटीओ कार्यालय का भी बचाव किया। और कहा की जब वो गाड़ी को बंगाल के कोलकाता की एक कंपनी से खरीदे थे। और उसका रजिस्ट्रेशन बंगाल से कराते हुए दूसरी बार इंश्योरेंस गिरिडीह के इसी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी से कराया। और उसका भुगतान 66 हजार 16 जुलाई 2023 को कराया गया। जिसका वैधता 15 जुलाई 2024 तक इंश्योरेंस के पोर्टल में दिखा था। इसके बाद इंश्योरेंस कंपनी कैसे दावा कर सकती है उनके बाबा सम्राट बस का इंश्योरेंस फेल हो चुका है, और इस बस के नंबर पर एक स्कूटर चल रहा है। बस मालिक और उनके अधिवक्ता जय प्रकाश राय ने यह भी दावा करते हुए कहा की डीटीओ कार्यालय के वाहन पोर्टल में बस का इंश्योरेंस अप-टू-डेट है वो भी 2024 तक। जबकि इंश्योरेंस कंपनी के ऑनलाइन वेबसाइट में फेल दिखाया जा रहा है।

प्रेसवार्ता के क्रम में बस मालिक राजू खान और उनके एडवोकेट ने दावा करते हुए कहा की एक नंबर को अलग अलग गाड़ियों का इंश्योरेंस कर दिया जाना ये इंश्योरेंस कंपनी के जालसाजी को ही दर्शाता है। लिहाजा, पूरे मामले की जांच सही से होना जरूरी है। क्योंकि चार लोगो की मौत हुई है 14 घायल है। जो उनके लिए बेहद दुखद है। उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए वो हर लड़ाई के लिए तैयार है। लेकिन गड़बड़ी इंश्योरेंस कंपनी का है। तो उसके खिलाफ वो केस दर्ज करा रहे है।

Related Articles

Back to top button