Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बस स्टैंड परिसर में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने ऑटो पर सवार यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया

गिरिडीह शहर के बस स्टैंड परिसर में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने ऑटो पर सवार यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

बस स्टैंड परिसर में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने ऑटो पर सवार यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया

गिरिडीह शहर के बस स्टैंड परिसर में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने ऑटो पर सवार यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ितों ने बदमाशों पर मोबाइल, नगदी और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चकरदाहा निवासी पंकज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर गिरिडीह बस स्टैंड जैनामोड़ जाने के लिए ऑटो से पहुंचे थे। ऑटो में पंकज कुमार सिंह के साथ उनके परिवार के अर्चना सिंह, अंजली सिंह, रूपा सिंह, जोशन देवी, अभय सिंह समेत कुल दस लोग सवार थे।

बताया गया कि इसी दौरान कुछ युवक ऑटो चालक से रंगदारी मांगने पहुंचे। ऑटो चालक द्वारा 20 रुपये देने के बावजूद युवकों ने उसके साथ मा’रपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर उन बदमाशों ने ऑटो में बैठे यात्रियों पर भी ह’मला कर दिया।

हमले में घायल यात्रियों ने बताया कि मा’रपीट करने वाले युवकों ने पंकज कुमार सिंह के गले से सोने की चेन, 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू दी।
फिलहाल पीड़ित परिवार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचा है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Related Articles

Back to top button