बरियाठा मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
बरियाठा मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बरियाठा मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
बरही: संवाददाता
हजारीबाग: हजारीबाग जिला के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद जीटी रोड पर बरियाठा मोड़ के पास एक व्यक्ति एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

अपको बताते चले की इस मामले की सूचना मिलते ही बरही थाना के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार और एसआई अरविंद कुमार मिश्रा, निरंजन सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए है। घटना स्थल पर मृतक के समीप से तीन रिफ्यूज गोली और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है| पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक कहां का है और घटना कैसे घटी। समाचार लिखे जाने तक अब तक पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी ने कहा की शव को कब्जे में लिया गया है अब इस मामले की जांच कर पता लगा रहे है की यह मृतक कहा का रहने वाला है और क्या कुछ मामला है फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है ।



