Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

बरकट्ठा अडवार स्टेडियम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा खेलो झारखण्ड खेल का आयोजन।

बरकट्ठा के युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है- सी के पाण्डेय

बरकट्ठा अडवार स्टेडियम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा खेलो झारखण्ड खेल का आयोजन।

बरकट्ठा के युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है- सी के पाण्डेय

हजारीबाग/बरकट्ठा:- प्रखंड बरकट्ठा के अडवार स्थित स्टेडियम में बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय एथलीट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से समाजसेवी व जिप प्रतिनिधि बरकट्ठा सी के पाण्डेय, प्रमुख रेणु देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, बीईईओ किशोर कुमार, समाजसेवी गौतम कुमार मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, विधायक प्रतिनिधि अनिल आजाद, अजप्ता प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ,प्रधानाध्यापक रामकिशुन महतो उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक हरिकांत पांडेय,गोपाल राम, सहदेव मंडल, सुखदेव हांसदा ,सुबोध चौधरी, राजीव कुमार दत्त समेत दर्जनों शिक्षक, बीआरसी कर्मी एवं सीआरपी/ बीआरपी का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button