Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशझारखण्डताजा खबरदुनियादेशलाइव न्यूज़

प्राइवेट पार्ट पर वार… शरीर का हर हिस्सा गोदा, 45 बार किया हमला

प्राइवेट पार्ट पर वार... शरीर का हर हिस्सा गोदा, 45 बार किया हमला

UP: प्राइवेट पार्ट पर वार… शरीर का हर हिस्सा गोदा, 45 बार किया हमला; प्रेमिका का इसलिए किया बर्बरता से कत्ल

Khabar 24 News Network 

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में युवती का प्रेमी ने कत्ल कर दिया। आरोपी ने युवती के पूरे शरीर पर चाकू से 45 वार किए। उसका गला भी दबाया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी लाश की हालत देख हैरान हो गए। कातिल ने खुद प्रेमिका की हत्या की वजह भी बताई है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रूह कंपाने वाला मामल सामने आया है। कोतवाली इलाके के ग्राम मिलक मैनाठेर में शनिवार की शाम से लापता युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला। युवती के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। इस शक में उसने वारदात को अंजाम दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक मैनाठेर निवासी सायरा (20) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की बर्बरता बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चाकू से 40 से 45 वार किए गए। रिपोर्ट के अनुसार युवती का गला भी दबाया गया है, लेकिन मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई है।

घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला शव
वहीं, परिजनों ने बताया कि हत्या के बाद काफी देर तक शव खेत में पड़ा रहने के कारण जंगली जानवर बाएं हाथ का मांस भी खा गए। शनिवार की शाम से लापता युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में रविवार की सुबह मिला। मृतका की मां शफीना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर लिया है।

शरीर के हर अंग को धारदार हथियार से गोदा
परिजनों ने हत्या में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस अभी एक ही आरोपी मान रही है। मृतका का शव देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। उसके शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं था, जिसे चाकू से गोदा न गया हो। युवती की मां शफीना ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी पर घास काटते समय ही हमला किया गया

जान बचाने के लिए युवती ने किया संघर्ष
खेत में घास, घास काटने वाली दरांती, कट्टा और चप्पलें पड़ी मिली हैं। घटना स्थल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती ने जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। परिजनों ने कहा कि अगर शव मिलने में देर हो जाती तो जंगली जानवर शव क्षत-विक्षत कर देते। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्राइवेट पार्ट पर भी वार, कुल 45 बार किया हमला
मुरादाबाद जिले के मिलक मैनाठेर में सायरा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवती के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से कुल 45 वार किए। पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button