प्रतिबंधित गुटखा जप्त:जीएसटी चोरी का मामला,जाँच में जुटी मैथन पुलिस।
प्रतिबंधित गुटखा जप्त:जीएसटी चोरी का मामला,जाँच में जुटी मैथन पुलिस।

आठ लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जप्त:जीएसटी चोरी का मामला,जाँच में जुटी मैथन पुलिस।
धनबाद: मलय गोप
धनबाद: मैथन पुलिस ने बीती रात मैथन टोल प्लाजा के समीप NL01N-6506 संख्या एक कंटेनर को पकड़ा जिसमें नव लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित बिमल गुटखा जप्त किया गया हैं.

मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि उक्त कंटेनर में गुटखा दिल्ली से लोड किया गया है और यह पश्चिम बंगाल के कोलकता भेजा जा रहा था जिसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई थी रात्रि गश्ती के दौरान सअनि प्रमोद कुमार रॉय द्वारा पकड़ा गया हैं जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा पान मसाला लोड पाया गया हैं

ट्रक चालक द्वारा जीएसटी का पेपर सम्मिट नही किया गया हैं जिससे यह प्रतीत होता हैं कि यह पूरा मामला जीएसटी चोरी का हैं आगे की अनुसंधान जारी हैं सारे कागजात की जाँच की जा रही हैं.गौरतलब हैं कि पूर्व में भी मैथन पुलिस द्वारा भारी मात्रा में गुटखा जप्त की जा चुकी हैं।




