पेसराबहियर निवासी दौलत दास पिछले 8 दिनों से है गायब परिजनों ने पुलिस प्रशासन से ढूंढने की लगाई हुआ
मुफ़सिल थाना क्षेत्र के पेसराबहियार योगीटांड़ निवासी मूकबधिर युवक पिछले 8 दिन से लापता है।

पेसराबहियर निवासी दौलत दास पिछले 8 दिनों से है गायब परिजनों ने पुलिस प्रशासन से ढूंढने की लगाई हुआ
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : मुफ़सिल थाना क्षेत्र के पेसराबहियार योगीटांड़ निवासी मूकबधिर युवक पिछले 8 दिन से लापता है। शुक्रवार को परिजनों ने मीडिया के माध्यम से खोजबीन की गुहार लगाई है।

इस संबंध में लापता 26 वर्षीय दौलत कुमार के भाई मोहन दास ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर भाई के सकुशल बरामदगी की गुहार भी लगाई थी। लेकिन अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है जिसके कारण परिवार के लोग काफी चिंतित है बताया गया कि दौलत कुमार मूकबधिर है और वह 26 वर्ष का है। बताया गया कि 27 नवंबर को रात करीब 8 बजे खाना खाकर सो गया था।

रात में जब मोहन दास की नींद खुली तो देखा कि उसका भाई अपने कमरे में नहीं है। इसके बाद खोजबीन शुरू किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला बताया कि अपने रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ किया लेकिन कहीं से कुछ जानकारी नहीं मिला बताया कि लापता दौलत कुमार का रंग सांवला है और ऊंचाई 4 फीट 8 इंच है वह सफेद कोर्ट और नीले काला रंग का जींस पहना हुआ था।



