Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का बैलगाड़ी मार्च, टावर चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला l

गिरिडीह पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से टावर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का बैलगाड़ी मार्च, टावर चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला l

गिरिडीह : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से टावर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पैदल चलते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “केंद्र सरकार होश में आओ”, “रोक सको तो महंगाई रोक लो”, “बहुत हुई महंगाई की मार, जल्दी हटाओ मोदी सरकार” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद टावर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पहले ही आशंका जताई थी कि चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी और केंद्र सरकार ने वही किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को तेल और पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, लेकिन खुद विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं।उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने पर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

सतीश केडिया ने कहा कि बैलगाड़ी पर प्रदर्शन कर कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से यह संदेश देने की कोशिश की है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आम जनता फिर बैलगाड़ी के दौर में लौटने को मजबूर हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतंत्र और देश की सामाजिक सद्भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर चौधरी, मोहम्मद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, राजेश पुरी, इतवारी वर्मा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, परेशनाथ मित्र, मोहम्मद निजाम अंसारी, धनंजय गोस्वामी, मोहम्मद मिराज अख्तर, लक्ष्मी कुमारी, मोहम्मद इशाक अंसारी, मोहम्मद सोहेल, सुजीत मंडल, अमन मंडल, ऋषिकेश मिश्रा, शाहनवाज अंसारी, सरफराज अंसारी, छोटू रविदास, अतुल कुमार, मंसूर राजा, हसनैन अंसारी, साबिर खान, करण दास, मनीर आलम, बबलू मुर्मू, बिलाल अहमद, असलम, मोहम्मद चांद, मनीष वर्मा, जुनेद आलम, अहमद रजा, सद्दाम हुसैन, जीशान अहमद, करण यादव, गोल्डी नजरी, प्रवीण हेंब्रम, संतोष वर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, ओवैस अहमद, मोहम्मद शमशाद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button