Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पुलिस की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, BNS DAV की छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी

रक्षाबंधन के मौके पर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। BNS DAV विद्यालय की नन्हीं छात्राएं राखी लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया।

पुलिस की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, BNS DAV की छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : रक्षाबंधन के मौके पर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। BNS DAV विद्यालय की नन्हीं छात्राएं राखी लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया।

नन्हीं छात्राओं की इस आत्मीय पहल से एसपी कार्यालय का माहौल खुशनुमा हो गया। बच्चियों ने राखी बांधकर भाई के रूप में एसपी को शुभकामनाएं दीं, वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, सम्मान, विश्वास और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने का पर्व भी है।

उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं की इस पहल ने पुलिस और समाज के बीच रिश्ते को और आत्मीय बनाने का काम किया।

रक्षाबंधन के मौके पर BNS DAV की बच्चियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को राखी बांधने की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही और पुलिस-पब्लिक के बीच भरोसे की एक खूबसूरत मिसाल पेश की।

Related Articles

Back to top button