Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पीरटांड के लेडवा कशियाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

पीरटांड प्रखंड के भारती चलकरी पंचायत अंतर्गत लेडवा कशियाडीह में मंगलवार को जे.बी.एस. स्पोर्टिंग क्लब कशियाडीह के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।

पीरटांड के लेडवा कशियाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : पीरटांड प्रखंड के भारती चलकरी पंचायत अंतर्गत लेडवा कशियाडीह में मंगलवार को जे.बी.एस. स्पोर्टिंग क्लब कशियाडीह के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता सुरेश साव ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के मौके पर सुरेश साव समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को लेडवा कशियाडीह और मंझलाडीह के बीच मुकाबला खेला गया, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सुरेश साव ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। खेलों के माध्यम से युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं और उनमें अनुशासन तथा टीम भावना का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की। सुरेश साव ने कहा कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए मिनी स्टेडियम तक की सुविधा नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अनुसार झारखंड में सात वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र के युवा खेल सुविधाओं से वंचित हैं।

मौके पर पीरटांड मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, श्याम प्रसाद, सिकंदर हेम्ब्रम, मुकेश मंडल, रिंकी देवी, अंजू टुडू, अंबुज मोदक, भोला वर्मा, फागु मरांडी, मुकेश किस्कू, इनोद साव, प्रदीप राणा, नायक सोरेन, विनय राय, तिलक राणा, हुलास राय, दिनु राय, पंकज राय, बंसी राय समेत टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button