पीएसएफ के वाइस चेयरमैन भास्कर कुंडू के 10 बां एसडीपी रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ का पुरा हुआ 1650 वां एसडीपी रक्तदान.
एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे जरुरतमंदों को समय पर प्लेटलेट्स मिल सके।

पीएसएफ के वाइस चेयरमैन भास्कर कुंडू के 10 बां एसडीपी रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ का पुरा हुआ 1650 वां एसडीपी रक्तदान.
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर : एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे जरुरतमंदों को समय पर प्लेटलेट्स मिल सके। इसके तहत टीम पीएसएफ के वाइस चेयरमैन भास्कर कुंडू जी ने अपना 10 बां एसडीपी रक्तदान के जरिए अपना 26 बां रक्तदान को पुरा कर लिया।

इसी एसडीपी रक्तदान के जरिए आज अनंत चतुर्दशी पर टीम पीएसएफ का 1650 वां एसडीपी रक्तदान भी पुरा हो गया। एक महीने में 19 एसडीपी रक्तदान के इस अभियान में विनय कुमार भगत, कमल कुमार घोष, अवधेश कुमार वर्मा, रवि कुमार, धीरज कुमार, कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, रवि कुमार, प्रतीक पनसारी, भजिन्दर सिंह, शुभेंदु मुखर्जी, बी. शेशा गिरी, मनोतोष घोषाल. रक्तदान के पश्चात सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर रीता सिंह, तकनीशियन सुबीर बनर्जी, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, मनोरंजन गौड़ उपस्थित रहे।



