Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर रविदास महासभा का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग l

पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर सोमवार को रविदास महासभा, जिला गिरिडीह के बैनर तले लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर रविदास महासभा का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर सोमवार को रविदास महासभा, जिला गिरिडीह के बैनर तले लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर पायल कुमारी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “दलितों पर हो रहे अत्याचार नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पायल कुमारी को न्याय मिलना चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए। यह पैदल मार्च झंडा मैदान से निकलकर अंबेडकर चौक टावर चौक कालीबाड़ी चौक मकतपुर होते हुए झंडा मैदान पहुंची।

जहां कार्यक्रम को संपन्न किया गया इस बाबत रविदास महासभा के सदस्यों ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। वही मौके कमल दास, नागेश्वर दास, सुखदेव दास, मोहन दास, मधु दास, लिटन कुमार दास, शंकर दास, सतीश दास,रीता दास, सहित समाज के लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button