Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

पांच सूत्री मांगों को लेकर कल से निगम कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर,जाने क्यों

इसके पूर्व संध्या पर निकाला मशाल जुलूस......

पांच सूत्री मांगों को लेकर कल से निगम कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, इसके पूर्व संध्या पर निकाला मशाल जुलूस 

गिरीडीह: मनोज कुमार 

गिरिडीह: झारखंड लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर समूचे राज्य भर में विभिन्न जिलों के फेडरेशन सदस्यों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर नाराजगी व्यक्त की गई। इसी कड़ी में गिरिडीह जिले के नगर निगम कर्मी अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर टावर चौक से मशाल जुलूस निकालकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। मंगलवार से गिरिडीह नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल के पूर्व संध्या पर निगम कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे महासंघ के नेता अशोक सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं।

इस दौरान सरकार के द्वारा कई बार कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया लेकिन कर्मचारियों की मांग अभी तक अधूरी है इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी 5 सूत्री मांगों को राज्य सरकार अभी तक पूरा नहीं की है। जिसके विरोध में हड़ताल किया जाएगा। मशाल जुलूस में संगठन मंत्री अशोक सिंह,मिर्तुंजय सिंह,लखन हरिजन,शंभू सिंह,श्रीकांत यादव,सुभाष शर्मा,विकाश यादव,आकाश सिंह ,राजा हाड़ी,निशांत वर्मा,रोहित सिंह,मोहन वर्मा ,बबलू हाड़ी सहित कई नगर निगम कर्मी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button