Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़हेल्थ

पांच दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेश एंबेसडर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, शिक्षक-शिक्षिकाओं को कराया गया योगाभ्यास

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसे लेकर राष्ट्रीय आयुष मिशन के द्वारा पांच दिवसीय हेल्थ एंड वैलनेश एम्बेस्डर योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सदर प्रखंड के कार्यालय में किया गया. आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित इस पांच दिवसीय योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर के मौके पर पहले दिन सदर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं को पतंजलि योगपीठ समिति के पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराए गए और योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई.

बताया गया कि 21 जून को राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गिरिडीह स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसे लेकर अभी से ही प्रशिक्षण शिविर शुरू की गई है.

Related Articles

Back to top button