पलामू हुसैनाबाद पहुंचे पलामू आईजी एसके सिन्हा, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश
पलामू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने हुसैनाबाद स्थित एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया।

पलामू – हुसैनाबाद पहुंचे पलामू आईजी एसके सिन्हा, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश
पलामू : पलामू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने हुसैनाबाद स्थित एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न थानों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
पलामू आईजी ने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और पुलिसिया कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने निष्पक्ष व समयबद्ध जांच, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई, नियमित गश्ती और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। बिहार सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने सीमावर्ती मार्गों पर चेकनाका, गहन जांच और चुनावी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव को लेकर बाहरी हस्तक्षेप व अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में एसडीपीओ एस. मोहम्मद याक़ूब, अनुमंडलाधिकारी गौरांग महतो, सर्किल इंस्पेक्टर विनोद राम सहित हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, देवरी ओपी और दंगवार ओपी के थे।




