पलामू – गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा का खुला मंच ने किया भव्य स्वागत
सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का खुला मंच व्हाट्सऐप ग्रुप की ओर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

पलामू – गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा का खुला मंच ने किया भव्य स्वागत
मेदिनीनगर शहर के रांची टेंट हाउस के सामने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन, आयोजन समिति के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजा को तलवार, पगड़ी एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित..
मेदिनीनगर : सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का खुला मंच व्हाट्सऐप ग्रुप की ओर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।ग्रुप के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि एवं एडमिन रजनीश सिंह के नेतृत्व में रांची टेंट हाउस के सामने स्वागत स्थल बनाया गया था,जहां शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा से अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पंचदेव का स्वागत कर धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।स्वागत स्थल पर मंच के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं के सम्मान और सेवा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजा को खुला मंच की ओर से तलवार भेंट कर,पगड़ीपोशी एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान सिख समाज की गौरवशाली परंपरा,सेवा भावना और सामाजिक समरसता के प्रति आदर का प्रतीक रहा।
स्वागत एवं सम्मान समारोह में मंच के प्रवक्ता नवीन तिवारी,कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा,सह कोषाध्यक्ष रितेश कुमार टिंकू,विनीत सिंह, अमर सहाय,अरविंद अग्रवाल, हिमांशु शेखर,प्रभात अग्रवाल,नवीन शरण,मनीष ओझा,नीरज राज,संतोष कुमार,शशिकांत आरडी, अनिमेष सिंह,चंदन पाल सिंह,आनंद मोहन,उज्ज्वल सिन्हा,पद्माकर वर्मा,छोटू त्रिपाठी सहित मंच के कई सदस्य उपस्थित थे।
खुला मंच की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि किसी सामाजिक संस्था की पहचान केवल अपने आयोजनों तक सीमित नहीं होती,बल्कि दूसरे धर्मों और समुदायों के पर्व-त्योहारों में सहभागी बनकर उनके सम्मान और खुशियों में शामिल होना ही सामाजिक एकता की वास्तविक पहचान है।
खुला मंच का संकल्प है—धर्म और आस्था के रास्ते भले अलग-अलग हों,लेकिन इंसानियत, सम्मान,सेवा और भाईचारे का रास्ता हमेशा एक है।



