पंचतत्व में विलीन हो गए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, बारिश के बीच नम आंखों से विदाई
पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। नम आंखों से लोगों ने गुरुजी को विदाई दी।

पंचतत्व में विलीन हो गए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, बारिश के बीच नम आंखों से विदाई
पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को अपने पैतृक निवास स्थान नेमरा में पंचतत्व में विलीन हो गए। रांची के मोरहाबादी स्थित उनके सरकारी आवास से विदाई यात्रा शुरू हुई, जो सबसे पहले विधानसभा पहुंची।

यहां कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने अपने नम आंखों से गुरु जी को श्रद्धांजलि दी। मोरहाबादी से विधानसभा परिसर तक गुरु जी अंतिम जोहार,विनम्र श्रद्धांजलि नाम से बड़े-बड़े होर्डिंग उनके यादों को ताजा कर रही थी।

नम आंखों से दिशोम गुरु को दी विदाई
पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। नम आंखों से लोगों ने गुरुजी को विदाई दी। इससे पूर्व मंगलवार अपराह्न करीब 2.30 बजे दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचा।

वाहन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बेटे बसंत सोरेन अपने पिता के सिरहाने बैठ थे। पैतृक घर पहुंचने के बाद संथाली रीति रिवाज से अंतिम विदाई की तैयारी की गई। सोरेन परिवार के पूर्वजों का अंतिम संस्कार जिस घाट पर होता है,वहीं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी मुखाग्नि दी गई। मुखाग्नि के दौरान भारी बारिश के बीच हजारों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। शिबू सोरेन अमर रहे का नारा पूरे इलाके में गुंजायमान होता रहा।

दिशोम गुरु की अंतिम यात्रा उनके घर से अपराह्न करीब 3.40 बजे निकली। करीब 4.15 बजे उन्हें मुखाग्नि दी गई। गुरुजी की अंतिम यात्रा में कई नेता,मंत्री,सांसद,विधायक,राज्य की चीफ सेक्रेटरी अलका तिवारी,डीजीपी अनुराग गुप्ता,प्रधान सचिव अविनाश कुमार के अलावा कई जिलों के एसपी,डीसी सहित अन्य अधिकारी और वीआईपी मौजूद थे।



