Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर भाकपा माले निरसा गुरुदास भवन मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया

निरसा देश की आज़ादी के महानायक, आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक और क्रांतिकारी विचारधारा के प्रतीक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती आज निरसा में भाकपा माले की ओर से श्रद्धा, सम्मान और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाई गई।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर भाकपा माले निरसा गुरुदास भवन मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया

संवादाता : मलय गोप

निरसा : आज निरसा देश की आज़ादी के महानायक, आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक और क्रांतिकारी विचारधारा के प्रतीक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती आज निरसा में भाकपा माले की ओर से श्रद्धा, सम्मान और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम सभी 2 मिनट का मोन रखे एवं उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माला अर्पण एवं श्रद्धांजलि दिया

इस अवसर पर निरसा प्रखंड परिसर में प्रतिमा और माले कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगम राम ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान की विचारधारा थे।

उनके साहस, त्याग और क्रांतिकारी सोच से आज भी देश के मेहनतकश, नौजवान और शोषित वर्ग को संघर्ष की प्रेरणा मिलती है।
कार्यकर्ताओं ने नेताजी के दिखाए मार्ग—न्याय, समानता और आज़ादी के अधूरे सपनों—को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
इस कार्यक्रम में कॉमरेड आगम राम, टूटुन मुखर्जी, हरेंद्र सिंह, मनु सिंह, मुमताज अंसारी, ललन सिंह, सुखलाल सोरेन, प्रभु सिंह, गुलाम रब्बानी, मागन बाउरी, दीपू, दीपक, अतिकूर सहित दर्जनों साथी उपस्थित रहे।
मौके पर भाकपा माले निरसा के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button