Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

निरसा के गुरुदास भवन भाकपा माले पार्टी कार्यालय में निरसा प्रखंड स्टैंडिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

25 सितंबर 2025 को निरसा के गुरुदास भवन भाकपा माले पार्टी कार्यालय में निरसा प्रखंड स्टैंडिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में आगामी 11-12 अक्टूबर को होने वाले धनबाद जिला सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।

निरसा के गुरुदास भवन भाकपा माले पार्टी कार्यालय में निरसा प्रखंड स्टैंडिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

निरसा : दिनांक 25 सितंबर 2025 को निरसा के गुरुदास भवन भाकपा माले पार्टी कार्यालय में निरसा प्रखंड स्टैंडिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में आगामी 11-12 अक्टूबर को होने वाले धनबाद जिला सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।

बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड के 27 पंचायत से 24 प्रतिनिधियों के चयन पर चर्चा हुई, जो सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही पार्टी दस्तावेजों की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया गया। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पार्टी डेलीगेट बनने के लिए नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 24 साथियों ने नामांकन पत्र जमा किया है, और 27 सितंबर तक अन्य इच्छुक साथी भी नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव श्री टूटन मुखर्जी ने की, जबकि संचालन मणिशंकर सेन,हरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधानसभा संयोजक श्री आगम जी मुमताज अंसारी, हर हर आर्य, बंटी सिंह नीलू मुखर्जी रमाकांत भंडारी, मदन दे, गुलाम रब्बानी, संजय बाउरी, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार दास, सिंटू बाउरी, दीपक कुमार, मन्नू सिंह, भीम गोराई, निरंजन गोराई,अशोक जी, धीरज मंडल, अतिकूर रहमान, विशु पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह बैठक जिला सम्मेलन की तैयारियों और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

Back to top button