धवैया में मनाया गया होली मिलन समरोह, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सदर विधायक ।
धवैया में मनाया गया होली मिलन समरोह, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सदर विधायक ।
धवैया में मनाया गया होली मिलन समरोह, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सदर विधायक ।
हजारीबाग: मनोकामना महादेव मंदिर निर्माण समिति दवाइया के तत्वाधान में मनोकामना मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से रंग व राग का त्यौहार होली के अवसर पर जहां एक दूजे को रंग- अबीर लगाकर होली का जश्न मनाया गया वहीं झारखंडी पारंपारिक व्यंजनों का भी लोगों ने सामूहिक रुप से लुफ्त उठाया ।

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने होलीआना मूड में रंग ते हुए उपस्थित लोगों से गले मिलकर और अबीर लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि होली ऐसा त्यौहार है जिसमें हम आपसी विद्वेष भावना को त्याग कर गले मिलते हैं और जीवन में खुशियों के नए रंग भरने का सकारात्मक पहल करते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि गिले-शिकवे दूर कर एक दूजे से भाईचारे और सद्भाव के साथ होली का त्यौहार मनाए और जीवन में नवीन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें ।



