Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धनबाद मंडल में चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग के साथ-साथ मेगा टिकट चेकिंग अभियान |

धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज सुनियोजित कार्यक्रम के तहत धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग)/धनबाद की उपस्थिति में धनबाद-चन्द्रपुरा रेलखंड में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के साथ-साथ धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया |

धनबाद मंडल में चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग के साथ-साथ मेगा टिकट चेकिंग अभियान |

धनबाद : मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज सुनियोजित कार्यक्रम के तहत धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग)/धनबाद की उपस्थिति में धनबाद-चन्द्रपुरा रेलखंड में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के साथ-साथ धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया |

इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 866 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 5,18,205 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई |

चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा |

टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई | धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है |

Related Articles

Back to top button