दीपावली पर्व को देखते हुए जांच सुरु,मिठाई दुकानों पर होगी कड़ी कार्रवाई ,जानिए कहा पड़ा छापा…..
दीपावली पर्व को देखते हुए जांच सुरु,मिठाई दुकानों पर होगी कड़ी कार्रवाई ,जानिए कहा पड़ा छापा.....

दीपावली पर्व को देखते हुए मिठाई दुकानों से अधिकारी कर रहे हैं सैंपल कलेक्ट, मिलावटी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
गिरिडीह, मनोज कुमार।
दीपावली पर्व को देखते हुए जांच सुरु,मिठाई दुकानों पर होगी कड़ी कार्रवाई ,जानिए कहा पड़ा छापा…..

गिरिडीह: आगामी आने वाले त्योहार दीपावली को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार ने सहयोगियों के साथ शहर के विभिन्न मिठाई की दुकानों में जांच कर मिठाइयों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया। सबसे पहले अधिकारी कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मिष्ठान भंडार पहुंचे। जहां मिठाई पनीर समेत अन्य सामग्रियों के सैंपल कलेक्ट किया। इस दौरान अधिकारी ने साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

इस बाबत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार मिठाई दुकानों की जांच हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार के दिनों में मिठाइयों को बनाने में औद्योगीकरण केमिकल नकली खोवा आदि का प्रयोग किया जाता है। इसी को लेकर विभिन्न दुकानों की छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिठाइयों और पनीर के सैंपल लेकर लैब भेजा जा रहा है। जांच के दौरान मिलावटी पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान दीपावली तक जारी रहेगा।




