Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

गोला थाना क्षेत्र में 4 फरवरी को हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

रामगढ़, 18 फरवरी : गोला थाना क्षेत्र में 4 फरवरी को हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जामुन टोला निवासी ज्वेलरी व्यवसायी से करीब 70 हजार रुपये नगद, सोने के आभूषण, मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने कार्रवाई करते हुए सद्दाम उर्फ छोटू, एजुल अंसारी, मोइन अंसारी और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम की गोली, सोने जैसे आभूषण, चार मोबाइल, एक कार, पल्सर मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button